Home Uncategorized सिगरेट, पिस्टल और गरबा ड्रेस! बिलासपुर की वायरल रील पर बवाल #...

सिगरेट, पिस्टल और गरबा ड्रेस! बिलासपुर की वायरल रील पर बवाल # …

21
बिलासपुर शहर में गरबा परिधान में धूम्रपान और हथियारों का प्रदर्शन करने वाले रसूखदार परिवारों के 5 युवतियों समेत 9 युवाओं को गिरफ्तार किया गया हैं।  
बिलासपुर – वायरल वीडियो में गरबा वेशभूषा में सिगरेट एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन किया गया। इस पर बजरंग दल ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत की, सही पाये जाने के बाद 9 आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने थाना सिविल लाइन में धारा 196, 299 एवं 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
गरबा पास के प्रचार के लिए बनाया वीडियो

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संबंध में एक शिकायतकर्ता ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी. बताया कि एक युवती व उसके कुछ सहयोगियों ने गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन किया और पिस्टल जैसी वस्तु हाथ में लेकर गरबा टिकट/मेकअप के प्रचार-प्रसार के लिए वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया.

भारतीय संस्कृति के अपमान का आरोप

वीडियो को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताया गया. अशोभनीय ओर गलत चीजों को महिमामंडित करने का आरोप लगाया गया. इससे समाज में युवाओं पर गलत असर पड़ने की आशंका जताई गई है.

9 आरोपी गिरफ्तार

मामले में एएसपी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 196, 299 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है. 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर ज्यादा से ज्यादा राशि से बाउंड ओवर भी कराया जा रहा है.

पुलिस की अपील और सख्त चेतावनी भी

पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करें तथा आपत्तिजनक सामग्री को बिना सत्यापन आगे प्रसारित न करें. साथ ही सख्त चेतावनी दी है कि धार्मिक आस्था, परंपरा एवं सांस्कृतिक प्रतीकों का उपयोग प्रचार-प्रसार के नाम पर ना किया जाए. जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here