Home छत्तीसगढ़ एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत, नर्स की मौके पर मौत, तीन...

एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत, नर्स की मौके पर मौत, तीन घायल

26
0

धमतरी – जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे-30 पर संबलपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर लौट रही एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में एंबुलेंस में सवार महारानी अस्पताल की 35 वर्षीय नर्स शबनम खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची अर्जुनी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमतरी:एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत, नर्स की मौके पर मौत, तीन घायल - Ambulance Returning To Jagdalpur Meets With A Tragic Road Accident; Nurse Dies On The Spot - Chhattisgarh Newsमरीज की मौत के बाद लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर के कंगोली डोंगरीपारा निवासी 72 वर्षीय राजेंद्र खत्री विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें इलाज के लिए डिमरापाल स्थित निजी अस्पताल से रायपुर के एसएमसी अस्पताल ले जाया गया था। बुधवार रात करीब 9 बजे मां दंतेश्वरी एंबुलेंस, क्रमांक सीजी 04 एनई 3598 से मरीज को लेकर चालक अतुल बघेल रायपुर के लिए रवाना हुआ था। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एंबुलेंस एसएमसी अस्पताल पहुंची, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने राजेंद्र खत्री को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन शव को लेकर एंबुलेंस से जगदलपुर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे एंबुलेंस रायपुर से रवाना हुई। इस दौरान एंबुलेंस में मृतक के पुत्र देवेंद्र खत्री, उनकी पत्नी उषा खत्री, बेटी मीनाक्षी और महारानी अस्पताल की नर्स शबनम खान समेत अन्य लोग सवार थे।