Home छत्तीसगढ़ बस्तर में बाढ़ का खतरा गहराया! खाटीगुड़ा बांध का गेट खुला, इंद्रावती...

बस्तर में बाढ़ का खतरा गहराया! खाटीगुड़ा बांध का गेट खुला, इंद्रावती किनारे 43 गांवों पर नजर

9
0

जगदलपुर – बस्तर में लगातार हो रही बारिश के बीच इंद्रावती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ओडिशा के कालाहांडी जिले में स्थित खाटीगुड़ा इंद्रावती बांध का एक गेट खोला गया है। इसके चलते अगले कुछ घंटों में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।