Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद – बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस...

गरियाबंद – बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस का गांव-गांव में हल्ला-बोल

9
0

गरियाबंद – प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर की कथित गड़बड़ियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस मैनपुर ने मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव रैली निकालकर सभाएं कर रहे हैं और राज्य सरकार को घेर रहे हैं।

बिजली बिल में वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों का समर्थन मिल रहा है। ग्रामीण खुद रैलियों में शामिल हो रहे हैं। ग्राम कोयबा, ठेमली, इंदागांव, पथर्री में कार्यक्रम आयोजित कर रैली निकाली गई।

नेताओं ने लगाए आरोप

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, बिजली के दामों में लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान है, जबकि छत्तीसगढ़ सरप्लस बिजली वाला राज्य है और यहां बिजली का उत्पादन होता है। स्मार्ट मीटर आम जनता को कंगाल बनाने की साजिश है।

ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री गेंदू यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ सरकार महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये दे रही है, दूसरी ओर बिजली बिल के माध्यम से कई गुना राशि वसूली जा रही है। स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार विरोध और शिकायत के बावजूद सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

इस दौरान पद्मलोचन यादव, दीपक निर्मलकर, नवीन सोम, नन्हे यादव, केसरी ध्रुव, बंटी यादव, रूपेश मसीह, विनीत बाघमार, दामोदर, अशोक यादव, दीपक मंडावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।