रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
ऑरेंज अलर्ट जारी
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोडागांव जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. इन जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएँ और मध्यम बारिश होने की संभावना है.
येलो अलर्ट में 20 से ज्यादा जिले






