Home छत्तीसगढ़ सिलतरा में पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

सिलतरा में पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

22
0

रायपुर –राजधानी रायपुर के सिलतरा थाना क्षेत्र के जे.के. वीडियो हॉल के पास पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है, कि पेड़ पर पहले से बच्चों के झूले के लिए लाल साड़ी/कपड़ा बंधा हुआ था। रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने उसी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह लोगों की नजर पड़ने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

आसपास के लोग मृतक की पहचान नहीं कर सके हैं, जिसके चलते फिलहाल मृतक अज्ञात है। सिलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।