Home छत्तीसगढ़ लव ट्रायंगल में हत्या – पहले कार से मारी टक्कर, फिर सड़क...

लव ट्रायंगल में हत्या – पहले कार से मारी टक्कर, फिर सड़क पर कुचला; प्रेम विवाद के चलते युवक की हत्या

37
0

रायपुर – राजधानी रायपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की जान चली गई। शहर के आमानाका थाना क्षेत्र स्थित एम्स अस्पताल के सामने एक युवक को कार से टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घटना की भयावह तस्वीर दिखाई दे रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान परमप्रीत सिंह (34वर्षीय) के रूप में हुई है। वह टाटीबंध स्थित उदया सोसायटी के सेक्टर-04 का रहने वाला था। मिली जानकरी के अनुसार, परमप्रीत का दुर्ग निवासी भरत मंगनानी से एक युवती को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे दोनों का सामना एम्स अस्पताल के सामने हुआ। उस वक्त युवती भी कार में मौजूद थी।

विवाद के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई। आरोप है कि भरत मंगनानी ने कार से परमप्रीत को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद परमप्रीत कार की छत पर जा गिरा। खुद को बचाने के लिए वाहन रोकने की कोशिश करता रहा। इसके बावजूद कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वह कुछ दूरी तक कार को तेज गति से चलाता रहा। इसी दौरान परमप्रीत सड़क पर गिर गया। इसके बाद कार से उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आमानाका पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। इसके अलावा आपपास लगे सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में BNS की धारा 103 के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया है।