Home छत्तीसगढ़ सावन में भोलेनाथ की भक्ति में डूबे डॉ. रमन सिंह, महासमुंद में...

सावन में भोलेनाथ की भक्ति में डूबे डॉ. रमन सिंह, महासमुंद में महारुद्राभिषेक में की पूजा-अर्चना

26
0

महासमुंद – नगर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा कराए जा रहे श्रावण मास महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए। पूजन में उनके साथ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार सहित सम्मिलित हुए। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेतागण व नगर के गणमान्य नागरिक भी महारुद्राभिषेक में शामिल हुए। इससे पहले विधायक कार्यालय में अतिथियों का आगमन हुआ और विधायक व भाजपाजनों ने उनका स्वागत किया।

बता दें कि श्रावण मास में विशाल मेगा मार्ट परिसर व विधायक कार्यालय के पीछे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा विगत 10 वर्षों से महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम करवाया जा रहा है। दिन में पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। शाम में हवन पूजन किया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हो रहे हैं। इसी तारतम्य में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का आगमन हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इसके बाद सभी महादेव की पूजन व आरती में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।