गरियाबंद – मैनपुर गरियाबंद मुख्यमार्ग नेशनल हाइवे मे इन दिनो सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई है आज मैनपुर से 02 किमी दूर नेशनल हाइवे मे दो मोटर साइकिल आपस मे टकरा गई जिससे मोटर साइकिल मे सवार तीन लोग घायल हो गये जिसे पुलिस के आपातकालीन एंबुलेंस 112 के माध्यम से मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। मैनपुर थाना के आरक्षक नरेश निषाद एवं चालक प्रकाश निषाद ने मैनपुर अस्पताल पहुंचाया जिसमे दो गंभीर रूप से घायलो को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।






