Home छत्तीसगढ़ जगदलपुर – मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों ने मंगलवार को काम बंद...

जगदलपुर – मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों ने मंगलवार को काम बंद किया

28
0

जगदलपुर – डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को काम बंद कर एक दिवसीय हड़ताल की। इंटर्न डॉक्टरों की मुख्य मांग है कि उनका मासिक स्टाइपेंड 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए। हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि छत्तीसगढ़ से लगे अन्य राज्यों में इंटर्न डॉक्टरों को 40 से 45 हजार रुपये तक मासिक स्टाइपेंड दिया जाता है, जबकि छत्तीसगढ़ में उन्हें काफी कम राशि मिल रही है। डॉक्टरों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर वे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

हड़ताल के दौरान इंटर्न डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के पार्किंग स्थल में धरना दिया और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन नियमित डॉक्टरों के भरोसे रहा, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंटर्न डॉक्टरों की इस मांग को जूनियर डॉक्टरों ने भी समर्थन दिया। वहीं कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में राज्य सरकार से उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।