बलौदाबाजार – जिला मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत बलौदाबाजार में पदस्थ पंचायत इंस्पेक्टर राम साय मनहरे को उन्हीं के चैंबर में जोर जबर्दस्ती घुसकर दुर्व्यवहार बत्तमीजी करने के साथ साथ अपनी सरपंच पत्नी से 05 चप्पल मारने के लिए उकसाने वाले सरपंच पति एवं उसके सरपंच पत्नी पर कार्रवाई के लिए पंचायत इंस्पेक्टर ने पुलिस में 19 मई2026 को लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्यवाही की मांग किये गए हैं।पूरी घटना का वीडियो भी पंचायत इंस्पेक्टर के पास उपलब्ध है जिसमें साफ साफ सरपंच पति एवं उनकी पत्नी की करतूतों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित है।अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस अपनी हंटर शासकीय सेवक के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पति पत्नी पर कार्रवाई कब करते हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार कानून हाथ में लेने वाले बक्शे नहीं जाएंगे की बात सामने आ रहा है।
अब सवाल लगातार इस बात की उठ रहा है कि आखिर किसी सरपंच एव सरपंच पति को किसी शासकीय सेवक के चैंबर में उनके सहमति बिना कैसे जोर जबर्दस्ती घुस गया है और सीधा सीधा दुर्व्यवहार मारपीट जैसे अस्वीकार हरकतों को दबंगई पूर्वक शासकीय कार्यो में बाधा पहुचाने की दुस्साहस किये गए हैं।फिलहाल मामले में क्या सही क्या गलत है यह तो जांच विवेचना के बाद स्पष्ट हो ही जाएगा फिलहाल इस मामले में शिकायत की कार्यवाही जारी होने की खबर मीडिया को सूत्रों के हवाले से खबर लगातार मिल रहा है।






