कोरबा – छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अदनान मेमन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी मिलने के बाद अदनान मेमन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ एसपी कार्यालय पहुंचे।
इससे आशंका जताई जा रही है कि धमकी देने के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया गया है। अदनान का कहना है कि यह हरकत किसी परिचित व्यक्ति की भी हो सकती है, जो उन्हें डराने या मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश कर रहा है। अदनान मेमन ने पुलिस से मांग की है कि सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान की जाए, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर तकनीकी जांच के आधार पर धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






