रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार की 53वीं मंत्रिपरिषद बैठक मंगलवार 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।
बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है। सरकार कई महत्वपूर्ण विषयों पर कैबिनेट की मंजूरी ले सकती है। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।






