Home देश नागपुर दौरे से पहले सियासी संग्राम, रवि राणा बोले- RSS मुख्यालय जाकर...

नागपुर दौरे से पहले सियासी संग्राम, रवि राणा बोले- RSS मुख्यालय जाकर ही होगी ‘शुद्धि’

26
0

नागपुर – शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के 18 जुलाई को प्रस्तावित नागपुर दौरे से पहले महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। ठाकरे ‘राम रक्षा आंदोलन’ के दूसरे चरण की शुरुआत नागपुर से करेंगे। इस बीच अमरावती के बडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने उन पर तीखा हमला बोला है।

रवि राणा ने कहा कि, यदि उद्धव ठाकरे वास्तव में हिंदुत्व की बात करते हैं, तो उन्हें नागपुर पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय जाना चाहिए और संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद ही उनकी “शुद्धि” पूरी मानी जाएगी।

उधर, शिवसेना (यूबीटी) ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के विरोध में ‘राम रक्षा आंदोलन’ शुरू किया है। पार्टी का दूसरा चरण 18 जुलाई से नागपुर में शुरू होगा, जिसमें उद्धव ठाकरे स्वयं शामिल होंगे।

शिवसेना (यूबीटी) का आरोप है कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामलों में गड़बड़ी हुई, जबकि इस मुद्दे को लेकर राज्य में सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है।