Home छत्तीसगढ़ ‘खाद की कमी के कारण बोनी नहीं कर पा रहे किसान’, कांग्रेस...

‘खाद की कमी के कारण बोनी नहीं कर पा रहे किसान’, कांग्रेस ने साय सरकार को घेरा, दीपक बैज ने कहा- बीजेपी नेता जवाब दें

22
0

रायपुर – प्रदेश में खाद उपलब्धता को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पूरे प्रदेश में खाद की कमी के कारण बोनी और थरहा का काम प्रभावित हो रहा है। किसानी पिछड़ रही है लेकिन सत्ता में बैठे जिम्मेदार केवल फर्जी दावे करके अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग रहे हैं। मात्र 24 हजार टन डीएपी के कागजी आबंटन को अपनी उपलब्धि बता कर श्रेय लेने वाले भाजपा नेताओं को जबाव देना चाहिए।

जुलाई में भी नहीं मिल रही खाद

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि यह पहला अवसर है जब जुलाई के महीने में भी किसानों की जरूरत के आधे मात्रा में भी खाद का वितरण नहीं किया गया है। पहले अप्रैल के महीने में ही वितरण शुरू हो जाता था और जून के महीने तक वितरण लगभग पूर्ण हो जाता था। मानसून आने से पहले ही सोसायटियों के गोदाम से होकर किसानों तक खाद पहुंच जाती थी।

उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए सोसायटियों में खाद कब पहुंचेगी और किसानों तक कब पहुंचेगी। यह सरकार सड़कों की मरम्मत तक नहीं करवा पा रही है। बरसात में अनेकों गांव पहुंच विहीन हो चुके हैं, ऐसे में वहां के किसान कैसे खेती कर पाएंगे?