Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में पांच जुलाई से राशन दुकानों पर लग सकता है ताला,...

छत्तीसगढ़ में पांच जुलाई से राशन दुकानों पर लग सकता है ताला, 70 लाख हितग्राहियों पर पड़ेगा असर

37
0

रायपुर –  सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़ी राशन दुकानों के संचालन पर संकट गहराता नजर आ रहा है। प्रदेश के राशन दुकान संचालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 5 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। यदि सरकार और संचालकों के बीच सहमति नहीं बनती है तो राज्य की करीब 13 हजार उचित मूल्य की दुकानें बंद हो सकती हैं, जिससे लगभग 70 लाख राशन कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

संचालकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बावजूद उन्हें वर्षों से पुराने मानकों के अनुसार ही कमीशन दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि वर्तमान मार्जिन से दुकान का किराया, कर्मचारियों का वेतन, बिजली बिल और अन्य संचालन खर्च निकालना संभव नहीं है। इसी कारण उन्होंने मार्जिन राशि बढ़ाकर 150 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई है।
राशन विक्रेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कई मदों का भुगतान महीनों से लंबित है। उनके अनुसार, नवंबर 2025 से मार्जिन मनी का भुगतान नहीं हुआ है। इसके अलावा बारदाना और आधार आधारित वितरण से संबंधित राशि भी समय पर नहीं मिल रही, जिससे कई संचालकों को उधार लेकर दुकान चलानी पड़ रही है।