केरल के मंत्री एपी अनिल कुमार और टी सिद्दीकी ने बताया कि वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या दो से बढ़कर पांच हो गई है। मंत्रियों ने यहां पत्रकारों को बताया कि एक शव सुबह तलाशी क्षेत्र के जोन 1 से बरामद किया गया। वहीं, दूसरा शव नदी के अंदर से मिला। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन वायनाड में भूस्खलन वाली जगह पर पहुंचे।
शवों को पोस्टमार्टम को लिए भेजा
अनिल कुमार ने कहा, ‘इलाके के जोन 1 और 2 में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। नदी के आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।’ सिद्दीकी ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम वायथिरी तालुक अस्पताल में किया जाएगा। उन्हें कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संरक्षित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने क्या बताया?
वायनाड और कोझिकोड जिलों को जोड़ने वाली अनाक्कोम्पोयिल-मेप्पाडी सुरंग परियोजना के स्थल पर 7 जुलाई को भूस्खलन हुआ था। अब भी तीन लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशान ने बुधवार को कहा था कि तलाशी अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि घटना में घायल हुए 10 लोगों में से तीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चार अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है और तीन अन्य आईसीयू में हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर है।






