Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद – आकाश कश्यप हत्या मामले का खुलासा, मामूली विवाद पर प्राणघातक...

गरियाबंद – आकाश कश्यप हत्या मामले का खुलासा, मामूली विवाद पर प्राणघातक मारपीट कर हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

1451
0

मामूली वाद विवाद पर प्राण घातक मारपीट कर किये हत्या, हत्या के आरोपीयान चढे पुलिस के हत्थे

बहन की शिकायत के बाद पुलिस ने 2 बांस के डंडे भी बरामद किए, एक नाबालिग भी शामिल

गरियाबंद – 09 जुलाई 2026। मैनपुर के ठाकुरदेव पारा निवासी युवक आकाश कश्यप पिता चुम्मनलाल कश्यप उम्र 28 वर्ष की 01 जुलाई को इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

बहन की शिकायत पर शुरू हुई जांच
आकाश की बहन आकांक्षा कश्यप ने भाई की मौत को हत्या बताते हुए गरियाबंद SP और CM हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद SP देवव्रत सिरमौर के निर्देश पर ASP कर्ण कुमार उइके के मार्गदर्शन और SDOP ओमप्रकाश कुजूर के पर्यवेक्षण में मैनपुर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामूली विवाद बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि 29 जून की रात मामूली वाद-विवाद के बाद आरोपियों ने आकाश के साथ प्राणघातक मारपीट की थी। पीएम रिपोर्ट और क्यूरी रिपोर्ट में डॉक्टर ने मृतक की पेशाब की थैली फटना और शरीर पर कठोर-भोथरे वस्तु से लगे आघात का जिक्र किया है। रिपोर्ट में मृत्यु का कारण बाहरी और आंतरिक चोटों से उत्पन्न जटिलताएं बताई गई है।इस आधार पर थाना मैनपुर में मर्ग क्रमांक 29/26 धारा 194 बीएनएस कायम कर जांच की गई।

ये हुए गिरफ्तार

देवकुमार निषाद पिता रूपेश निषाद उम्र 20 साल निवासी शांति नगर मैनपुरखुर्द भीखम यादव पिता साधुराम यादव उम्र 18 साल निवासी महुआभाठा मैनपुरकला मनीष यादव पिता गौकरण यादव उम्र 19 साल निवासी महुआभाठा लक्की नेताम पिता चंदनसिंह नेताम उम्र 19 साल निवासी महुआभाठा लोकेश यादव पिता समारू राम यादव उम्र 23 साल निवासी शांतिनगर मैनपुर डिगेन्द्र निर्मलकर पिता अधारसिंह निर्मलकर उम्र 18 साल निवासी शांतिनगर मैनपुर विधि से संघर्षरत बालक उम्र 17 साल निवासी शांतिनगर मैनपुरकला

पूछताछ में सभी आरोपियों ने एक राय होकर मृतक के साथ मारपीट करना स्वीकार किया। आरोपी देवकुमार निषाद और भीखम यादव के मेमोरंडम पर घटना में प्रयुक्त 2 बांस के डंडे भी जब्त किए गए हैं। सभी वयस्क आरोपियों को 09.07.2026 को अलग-अलग समय पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। नाबालिग का सामाजिक पृष्ठभूमि प्रतिवेदन तैयार किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, सउनि नकुल सिंह सिदार, प्रआर कपूरचंद नेताम सहित मैनपुर थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।