Home देश हनुमान मंदिर में चोरी – 15 लाख का चांदी के मुकुट और...

हनुमान मंदिर में चोरी – 15 लाख का चांदी के मुकुट और छत्र ले उड़ा चोर, चोरी के दौरान बजती रही घंटियां; VIDEO

29
0

हफरीदाबाद – रियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के सेक्टर-8 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सोमवार देर रात एक शातिर चोर ने भगवान के चांदी के मुकुट और छत्र पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, चोरी गए इन कीमती आभूषणों और छत्र की बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। आस्था के इस बड़े केंद्र में हुई इस चोरी की घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं और इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मंदिर प्रबंधन द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक संदिग्ध युवक अपने चेहरे को कपड़े से ढककर बेहद चालाकी से मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करता है। अंदर दाखिल होते ही उसने सबसे पहले भगवान हनुमान की मूर्ति के ऊपर लगा भारी चांदी का छत्र निकाला और उसके बाद मूर्ति पर सुशोभित चांदी का मुकुट उतार लिया।
वजन के कारण गिरा चोर
फुटेज में एक दिलचस्प और हैरान करने वाला दृश्य भी सामने आया है। चोरी की गई चांदी का छत्र काफी वजनी था। सामान समेटकर भागने के दौरान छत्र का वजन अधिक होने के कारण चोर संतुलन खो बैठा और जमीन पर गिर पड़ा। हालांकि, वह कुछ ही क्षणों में संभला और सारा सामान समेटकर मौके से रफूचक्कर हो गया।

घंटियों की आवाज से उठे सवाल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फुटेज के ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि जब चोर वारदात को अंजाम दे रहा था, तब मंदिर का घंटा बजने की आवाज आ रही थी। आधी रात को घंटा बजने के बावजूद किसी को भनक न लगना सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है।