राज्यपाल ने छात्रों को आत्मनिर्भर बनने के बाद विवाह करने की सलाह देते हुए कहा कि वे प्रेम विवाह की विरोधी नहीं हैं, लेकिन पढ़ाई के दौरान जल्दबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। समारोह में नवाचार, रोजगार सृजन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
लखनऊ – राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एकेटीयू दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं से खुलकर बात की। राजधानी के सिद्धीखेड़ा बालिका गृह की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज कल लड़के-लड़कियां पहले भाग जाते हैं। फिर लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती है और ऐसे बच्चे बाद में सरकार के भरोसे हो जाते हैं। उन्हें कोई स्वीकार नहीं करता है और वे बालगृह में पहुंचा दिए जाते हैं।






