रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार, 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बैठक शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में होगी।
बैठक में राज्य सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा कर सकती है। इसके अलावा प्रदेश के विकास कार्यों, प्रशासनिक मामलों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लगने की संभावना है।






