नायब तहसीलदार और थाना प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, सरकारी जमीन खाली कराने की मांग
रायपुर – मंदिर हसौद तहसील के ग्राम संकरी (जावा) पंचायत ने शासकीय भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए कमर कस ली है। पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर तहसील प्रशासन से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की है।
शासकीय और आबादी भूमि पर कब्जा
पंचायत के अनुसार ग्राम की कतिपय शासकीय भूमियों के खसरा नंबर और आबादी की जमीन पर कच्चे व पक्के चारदीवारी बनाकर अवैध कब्जे किए गए हैं। इन कब्जों को हटवाने के लिए पंचायत संकल्पित है।
तहसीलदार और पुलिस को ज्ञापन
बीते गुरुवार को सरपंच लीना विक्की वर्मा और उपसरपंच सरिता शिवा साहू के नेतृत्व में पंचगणों का प्रतिनिधिमंडल मंदिर हसौद तहसील पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार नीलम ठाकुर और थाना प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अवैध कब्जों को तत्काल हटाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वाले
ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच लीना विक्की वर्मा, उपसरपंच सरिता शिवा साहू, पंच सुनीता साहू, गोपी साहू, चंद्रकला यादव, डॉ. खेमन साहू, कुबेर दास मानिकपुरी, कमलेश राव और राजकुमारी जांगड़े शामिल रहे। उनके साथ सरपंच प्रतिनिधि विक्की वर्मा और पूर्व उपसरपंच शिवा साहू भी मौजूद थे। पंच भूपेंद्र कुर्रे और मंगतीन वर्मा व्यक्तिगत कारणों से शामिल नहीं हो पाए।






