रायपुर – राजधानी रायपुर से लगे तुता गांव में अतिक्रमण को लेकर नया विवाद सामने आया है। नवा रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एनआरडीए) ने गांव के 35 मकानों पर नोटिस चस्पा कर निवासियों से जवाब मांगा है। नोटिस मिलने के बाद प्रभावित परिवारों में अनिश्चितता और चिंता का माहौल है।
एनआरडीए ने 30 जून को जारी नोटिस में दावा किया है कि संबंधित मकान प्राधिकरण की जमीन पर बने हैं। नोटिस के अनुसार, संबंधित पक्षों को 6 जुलाई तक अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित समय तक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में विभाग द्वारा एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।






