Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून; जमकर बरसे बदरा, रायपुर में हुई मूसलाधार बारिश, उमस...

छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून; जमकर बरसे बदरा, रायपुर में हुई मूसलाधार बारिश, उमस से लोगों को मिली राहत

34
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। शनिवार की शाम 4:30 बजे रायपुर में जमकर बारिश हुई। बादलों की गड़गड़ाहट और गरज चमक के बीच जमकर बदरा बरसे। इस दौरान बिजली चमकती रही और तेज अंधड़ चलते रहे। झमाझम बारिश होने से लोगों ने उमस से राहत ली। पिछले चार-पांच दिनों से रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार उमस पड़ रही थी। शनिवार की शाम को हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। खबर लिखे जाने तक झमाझम बारिश रायपुर में होती रही। इस दौरान तेज हवाएं चलने और मेघ गर्जन से रायपुर के कई इलाकों में बिजली गुल रही।

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से अगले पांच दिनों तक प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान सभी संभागों में कहीं न कहीं अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा हुई। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश होती रही। प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान अंबिकापुर में 32 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान पेंड्रा में 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, दुर्ग और बेमेतरा समेत कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

 

शनिवार को जधानी रायपुर  शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।