Home छत्तीसगढ़ तीन जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़: ‘सहकार संकल्प दौड़’ में जुटेंगे...

तीन जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़: ‘सहकार संकल्प दौड़’ में जुटेंगे लोग, विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार

16
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग की ओर से सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिये तीन जुलाई को राजधानी रायपुर में ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन होगा। इसमें प्रदेशभर से लोग जुटेंगे। यह आयोजन “सहकारिता की भावना के साथ, एक कदम समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर” थीम पर आधारित होगा। इसका उद्देश्य लोगों में सहयोग, एकता, स्वास्थ्य और सामूहिक विकास का संदेश देना है।

सुबह 6 बजे मरीन ड्राइव से होगी शुरुआत
सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन तीन जुलाई को सुबह 6 बजे रायपुर के मरीन ड्राइव (तेलीबांधा) में किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से नागरिक, युवा, विद्यार्थी, किसान, सहकारी संस्थाओं के सदस्य और विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेंगे।
विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
दौड़ में पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागियों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इससे नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा।
सहकारिता और स्वस्थ जीवन का संदेश
सहकार संकल्प दौड़ केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि जनजागरण का अभियान है। इसके माध्यम से सहकारिता को मजबूत बनाने, समाज में सहयोग की भावना विकसित करने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा।