गरियाबंद – प्रदेशभर के कोटवार अपनी लंबित मांगो को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित कराने और मांगो को पूरा करने 03 जुलाई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे कोटवार एशोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय संघर्ष समिति के आह्वान पर यह आंदोलन का निर्णय लिया गया है।
आज कोटवार संघ द्वारा धरना प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष नोखेश्वर जगत, सचिव कुंवर प्रधान, संरक्षक घनश्याम नेताम, गिरधारी लाल, झुरूराम नेताम, बसंत जगत, भुषण डोंगरे, लखन सोनवानी, सुरेश देववंशी, जगदीश जगत, बजरंग देववंशी, कुंतीबाई नेताम, मेहत्तर नागेश एवं कोटवार संघ के सदस्य उपस्थित थे।






