“मोदी-साय सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं”: कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र
गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी आज दोपहर 1 बजे मैनपुर पहुंचीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं से संवाद, योजनाओं पर जोर
लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में क्षेत्र भर से आए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उन्होंने चर्चा की। श्रीमती अवस्थी ने कहा कि राज्य की विष्णुदेव साय सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गरीब, महिला, किसान और युवा सभी वर्गों के विकास के लिए ऐतिहासिक काम कर रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाएं।
सरकार की प्रमुख योजनाओं का जिक्र
श्रीमती अवस्थी ने कहा, “राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के संकल्प को तेजी से पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री की पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख गरीब परिवारों के लिए आवास स्वीकृत किए गए। आवास प्लस योजना की पात्रता में शिथिलता देकर अधिक से अधिक पात्रों को लाभ दिया जा रहा है।”उन्होंने बताया कि किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, बोनस वितरण, महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक संबल, रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से तीर्थयात्रा का अवसर दिया जा रहा है।
“12 साल गरीब कल्याण को समर्पित”
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, जनधन, स्वच्छता मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत, लखपति दीदी, सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाएं धरातल पर लागू हुई हैं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र से गरीबी हटाने का काम हुआ है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित योगेश शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू, सरिता सेन, गुरूनारायण तिवारी, कुमारी बाई पटेल, घनश्याम मरकाम, दिनेश सचदेव, सुहागा पाड़े, गौरी मरकाम, टंकेश्वरी कश्यप, केसर ठाकुर, प्रमिला सोनवानी, शांति जगत, रामस्वरूप साहू, तुलसी राठौर, दिलीप साहू, रामदास वैष्णव, मनोहर बघेल, नंदकिशोर चौबे, समन यादव, अनुज कश्यप, गोविंद राम, रोहित नायक, हेमंत साहू, अजय बघेल, मनोज निर्मलकर, कोमल सोनवानी, दाउलाल ध्रुव, उपेन्द्र साहू, जनक यादव, सुधीर ठाकुर, दुलार सिन्हा, मनोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।






