Home देश महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर के सभा मंडप की...

महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर के सभा मंडप की छत गिरी, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 30 से ज्यादा घायल

20
0

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परभणी हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया। छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किलोमीटर दूर यशवाड़ी गांव मानवत मार्ग पर स्थित है। एक अधिकारी ने बताया,

छत्रपति संभाजीनगर – महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान मंदिर के सभा मंडप की छत अचानक ढह गई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से 40 लोग घायल हुए हैं।

कीर्तन और महाप्रसाद के दौरान हुआ हादसा

शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान सभा मंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मलबे के नीचे दब गए।

निर्माणाधीन सभा मंडप बना हादसे की वजह

रिपोर्ट्स के अनुसार, हनुमान मंदिर के सामने स्थित सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक छत ढहने से कंक्रीट, लोहे की रॉड और पत्थर नीचे मौजूद श्रद्धालुओं पर गिर पड़े, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहत-बचाव अभियान जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। अब तक करीब 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है, जबकि अन्य घायलों का भी इलाज जारी है।

प्रशासन ने पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर बचाव अभियान तेज कर दिया है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।