Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार बढ़ा: 43.5°C तक पहुंचा पारा, अगले 5...

छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार बढ़ा: 43.5°C तक पहुंचा पारा, अगले 5 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट

10
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन का इंतजार लंबा होता जा रहा है. मध्य क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. जून पहला पखवाड़ा बीतने के बाद भी रायपुर समेत मध्य इलाके में गर्मी अपना असर दिखा रही है. इस दौरान द्रोणिका के असर से सरजुगा क्षेत्र में बारिश हो रही है. इस बीच अगले 5 दिनों तक कुछ इलाकों में मध्यम बारिश, तेज हवा और मेघगर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा तापमान बेमेतरा में 43.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान सबसे अधिक 5 सेमी बारिश सूरजपुर जिले के ओड़गी में दर्ज की गई. इसके अलावा रामानुजनगर और प्रतापपुर में 2-2 सेमी वर्षा रिकॉर्ड हुई.

जशपुर जिले के कांसाबेल में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं बलरामपुर जिले के बलरामपुर, कोरबा जिले के पाली और करतला, बलौदा बाजार जिले के गिधौरी टुंड्रा, सूरजपुर जिले के प्रेमनगर और रायगढ़ जिले के मुकडेगा में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई.