रायपुर – राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल कार्यालय में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार्यालय परिसर से धुआं उठता देख कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे कार्यालय भवन के भीतर से धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने तेज रूप ले लिया। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।






