गरियाबंद – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के न्यू सर्किट हाउस में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6:30 बजे लगी आग ने देखते ही देखते स्टोर रूम और किचन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।






