Home देश पीएम नरेंद्र मोदी से मिले CM थलापति विजय; हाथों में गुलदस्ता, चेहरे...

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले CM थलापति विजय; हाथों में गुलदस्ता, चेहरे पर मुस्कान…25 मिनट की मीटिंग से चढ़ेगा राजनीतिक पारा

49
0
नई दिल्ली – तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की यह टीवीके प्रमुख विजय की पहली आधिकारिक यात्रा है.
गर्मजोशी से मिले पीएम मोदी और सीएम विजय
दोनों नेताओं की इस मुलाकात की सामने आई तस्वीर को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है. थलापति विजय सिंपल ब्लैक ब्लेजर, व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में पीएम से मिलने पहुंचे. वह पीएम के लिए फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचे. पीएम मोदी भी हमेशा की तरह मुस्कुारते हुए विजय का स्वागत किया. सामने आई तस्वीरें देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों नेताओं की गर्मजोशी के साथ मुलाकात हुई है.
सूत्र बता रहे हैं कि करीब दो साल बाद पीएम मोदी और थलापति विजय की मुलाकात हुई है. दोनों नेताओं के बीच करीब 25 मिनट मीटिंग होने की बात कही जा रही है. इस मुलाकात को लेकर इसलिए बातें हो रही हैं क्योंकि इस वक्त थलापति विजय कांग्रेस का समर्थन लेकर सरकार चला रहे हैं. दूसरी तरफ तमिलनाडु में बीजेपी की सहयोगी AIDMK के विधायकों के टूटकर टीवीके में आने की भी चर्चा है.
सीएम विजय ने पीएम मोदी के सामने इन मुद्दों पर की बात
  • मुख्यमंत्री विजय ने नीदरलैंड से अनाइमंगलम कॉपर प्लेट्स वापस लाने में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया.
  • तमिलनाडु सरकार के सभी कार्यक्रमों की शुरुआत में तमिल थाई वज़्थू जारी रखने को लेकर गृह मंत्रालय से स्पष्टता मांगी.
  • विजय ने केंद्र सरकार से तमिलनाडु में DRDO का सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (CABS) स्थापित करने की अपील की.
  • डिफेंस और एयरोस्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए राज्य में निवेश बढ़ाने की मांग रखी.
  • कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदातु डैम प्रोजेक्ट पर चिंता जताई और इसे कावेरी ट्रिब्यूनल व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ बताया.
  • केंद्र से आग्रह किया कि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी की सहमति के बिना मेकेदातु परियोजना को मंजूरी न दी जाए.
  • श्रीलंकाई नौसेना की ओर से तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया.
  • विजय ने बताया कि 58 मछुआरे फिलहाल हिरासत में हैं और 266 नावें जब्त की गई हैं.
  • केंद्र सरकार से मछुआरों और उनकी नावों की जल्द रिहाई के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की.
सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान सीएम विजय ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य की लंबित मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा है. बताया जा रहा है कि मांगपत्र में कल्याणकारी और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता, विकास परियोजनाओं को मंजूरी और मेकेदातु जल विवाद के समाधान जैसे मुद्दे शामिल हैं.
सूत्रों ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री राज्य में जारी विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहयोग की मांग को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी चर्चा कर सकते हैं. इसके अलावा, विजय की कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात करने की