Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर – BJP नेता रूपनारायण सिन्हा का निधन, प्रशिक्षण शिविर के दौरान...

बिलासपुर – BJP नेता रूपनारायण सिन्हा का निधन, प्रशिक्षण शिविर के दौरान आया था हार्ट अटैक

31
0

बिलासपुर – बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां BJP के वरिष्ठ नेता रूपनारायण सिन्हा का निधन हो गया। वे पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार शिविर के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत सिम्स  में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

रूपनारायण सिन्हा प्रदेश के योग आयोग के अध्यक्ष भी थे और जनवरी 2025 में उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था। घटना के बाद BJP के वरिष्ठ नेता चंदेल अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से स्थिति की जानकारी ली। पार्टी कार्यक्रम के दौरान हुई इस अचानक घटना से राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में शोक की लहर है।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल सिम्स के डीन व एमएस से बात की व पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण स्थल से भाजपा नेता रूपनारायण सिन्हा को सिम्स लेकर पहुंचे। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सिम्स के चिकित्सकाें ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। योग आयोग के अध्यक्ष का कार्डियकट अटैच आया था।