Home छत्तीसगढ़ मैनपुर नगर में BDC श्रीमती कुमारी पटेल के प्रयास से कंक्रीट सड़क...

मैनपुर नगर में BDC श्रीमती कुमारी पटेल के प्रयास से कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ

194
0

बारिश के दिनों में कीचड़ और गंदगी के कारण आने जाने में परेशानी होती थी मोहल्लेवासी खुश

गरियाबंद – तहसील मुख्यालय ग्राम पंचायत मैनपुर के पटेलपारा में लम्बे समय से सी सी रोड़ निर्माण की मांग किया जा रहा था मुख्य मार्ग से पटेलपारा विवेकराय घर तक कंक्रीट सड़क निर्माण आज बनकर तैयार हो गया जिससे मोहल्ले के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

जनपद पंचायत मैनपुर के सदस्य श्रीमती कुमारी बाई पटेल के विशेष प्रयास से इस सीसी रोड़ का निर्माण किया जा रहा है जिससे आने वाले बारिश के दिनो में लोगो अब किचड़ और गंदगी से मुक्ति मिलेगी साथ ही मोहल्लेवासी काफी खुश नजर आ रहे है।

जनपद पंचायत मैनपुर के सदस्य श्रीमती कुमारी बाई पटेल ने बतया जनपद पंचायत के मद से इस सी सी रोड़ का निर्माण किया जा रहा है पिछले 15 वर्षो से सी सी रोड़ निर्माण की मांग किया जा रहा था बारिश के दिनो में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है किचड़ और गंदगी के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था श्रीमती पटेल ने बताया हेण्डपम्प खनन के साथ ही नगर के पूरे नालियों के सफाई अभियान भी जनपद मद से किया जायेगा।