रायपुर – राजधानी के पंडरी थाना इलाके स्थित अशोका रत्न सोसाइटी में गुरुवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय युवक सोसाइटी की छठवीं मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान गौरव जायसवाल के रूप में हुई है, जो बिलासपुर जिले के बड़ी कोनी क्षेत्र का रहने वाला था। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के मुताबिक घटना के समय वह सोसाइटी के ब्लॉक नंबर-09 में मौजूद था। अचानक जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर पहुंचे, जहां युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल विधानसभा रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






