कंप्यूटर एवं संचार क्रांति में राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भुला जा सकता
गरियाबंद – तहसील मुख्यालय मैनपुर से 18 किमी दूर घने जंगल और पहाड़ियों के बीच बसा हुआ राजीव गोद ग्राम कुल्हाड़ीघाट मे आज गुरुवार को राजीव गांधी पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया और दोपहर 12 बजे तेज धूप मे रैली निकाली गई। इस मौके पर बिन्द्रानवागढ़ विधायक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदू यादव एवं कुल्हाड़ीघाट के सरपंच बनसिंह सोरी सहित सैकड़ो की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता और आदिवासी कमार जनजाति के ग्रामीण राजीव गांधी के प्रतिमा का पूजा अर्चना कर दो मिनट मौन रखकर श्रध्दांजलि अर्पित किया, पश्चात् कुल्हाड़ीघाट के गलियों मे ब्लॉक कांग्रेस एवं ग्रामीणों रैली निकाली गई
सभा का आयोजन किया गया इस दौरान कमार जनजाति परिवार के लोगो को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा साल श्रीफल देकर सम्मान किया गया राजीव जी देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्री के रूप मे जाने जाते है उन्होने अपने कार्यकाल मे देश मे कम्प्युटर लाकर संचार क्रांति की शुरूआत की और देश मे 18 साल के उम्र वाले युवाओं को मताधिकार प्रयोग करने का अधिकार दिया हमेशा युवा सोच के साथ देश के विकास के लिए उन्होने जो कार्य किया है उसे कभी भुलाया नही जा सकता है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा सन् 1985 को देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी जब इस छोटे से गांव कुल्हाड़ीघाट पहुंचे थे तब इस गांव मे पहुंचने के लिए पक्की सड़क नही थी और मूलभूत सुविधाएं नही था राजीव गांधी के कुल्हाड़ीघाट आने के बाद कुल्हाड़ीघाट तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क का निर्माण किया गया बिजली लगायी गई स्कूल आश्रम खोला गया कांग्रेस सरकार ने कुल्हाड़ीघाट के विकास के लिए खूब कार्य किया श्री नेताम ने आरोप लगाते हुए कहा जबसे प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनी है पक्षपात की राजनीति किया जा रहा है आदिवासी कमार जनजाति के लोगो के विकास के लिए राज्य की भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, जिला कांग्रेस महामंत्री खेदू नेगी, मैनपुर मंडल अध्यक्ष टीकम कपिल,महामंत्री गेंदू यादव, नेहाल नेताम, सरपंच बनसिग सोरी, दामोदर मरकाम,धनसाय सोरी,तनवीर राजपूत, युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष शाहिद मेमन, सावंत शर्मा, डोमार साहू,लिकेश यादव , घनश्याम यादव,नील कुमार बघेल,बजाडी सोरी, राजकुमार सोरी,जयराम सोरी, गंगाधर मरकाम,मेहत्तर मरकाम,चन्द्रजीत सोरी,धनेश्वर, श्यामलाल,सोमनाथ मरकाम,मनसाय,महेश मरकाम,रामचरण नेताम,नारायण सिंह मरकाम, रामदयाल नेताम, गंगाधर नेताम, नीलकुमार बघेल, महेश मरकाम, बरनू राम नेताम, रामलाल सोरी, धनसाय सोरी, रामधर सोरी, प्रभुचंद मरकाम, श्रीमती धनमोती सोरी, मुंगा बाई, सुनाबाई सोरी, रूपलाल, गुणधर, निलिमा नागेश, राधिका, मनीषा, जमुना बाई, फुलमती,बालमोती,उमंग ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री गेंदू यादव ने किया।






