Home छत्तीसगढ़ रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आज रात यहीं रुकेंगे:जगदलपुर में मध्य...

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आज रात यहीं रुकेंगे:जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की लेंगे बैठक, BJP नेताओं से मिलेंगे

24
0

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17, 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। रविवार रात 8:15 बजे वे रायपुर पहुंचे। शाह आज रात यहीं रुकेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे मेफेयर रिसॉर्ट के लिए रवाना हुए। दौरे के दौरान रायपुर और बस्तर संभाग में अलग-अलग कार्यक्रमों में वे शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, अमित शाह कल नेतानार जाएंगे। जहां वे अमरवाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। जन सुविधा केंद्र का उद्धघाटन करेंगे। इसके अलावा डायल-112 के 400 वाहन रवाना करेंगे।

इसके अगले दिन जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे। इसमें सीएम साय समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के सीएम भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

3 दिन में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दौरे के दौरान उनका फोकस सुरक्षा व्यवस्था, बस्तर में विकास कार्यों की समीक्षा, जनसुविधाओं के विस्तार और मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक पर रहेगा।

इस दौरे में सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन बनाने की कोशिश नजर आएगी। डायल-112 सेवा के विस्तार से लेकर बस्तर में जन सुविधा केंद्र के उद्घाटन, फॉरेंसिक यूनिट्स, और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि तक, कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला इसी दिशा में तैयार की गई है।