गले में खाली बोतलों की माला पहनकर कांग्रेस नेताओं ने किया अनोखा प्रदर्शन
गरियाबंद – पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में आज रविवार को गरियाबंद में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य के भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर के पेट्रोल पंप पर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में खाली जरीकैन और तख्तियां लेकर पहुंचे, जबकि शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने गले में खाली बोतलों की माला पहनकर महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन को देखने बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और सराफा बाजार में लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पहुंचकर आम लोगों से संवाद भी किया और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने कहा कि केंद्र सरकार के नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान है पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका असर सीधे रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी है और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
प्रदर्शन में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित मिरी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रेम सोनवानी के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल की संकट व दाम बढ़ाये जाने को लेकर गरियाबंद स्थित पेट्रोल पम्पो के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया, विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष पवन सोनकर, रमेश शर्मा,महामंत्री नीरज ठाकुर, डिलेश्वर देवांगन, महेन्द्र सिंह राजपुत,कमल यदु,नारायण साहू, उपाध्यक्ष रमेश मेश्राम कुशल देवांगन,संदीप सरकार,छबि नेताम,ऐश्वर्य यदु,मंडल अध्यक्ष भानु सिन्हा,मनीष ध्रुव,विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल, कादर हिंगोरा,महिला ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता सिन्हा,सविता गिरी,प्रतिभा पटेल, ममता फुलझले,धनेश्वरी सिन्हा,डिलेश्वरी सिन्हा,सुजीत कुटारे,अक्तू राम यादव,लछमण चक्रधारी,रमेश सिन्हा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






