Home विदेश फूलों के गुलदस्‍ते के साथ पुतिन ने की जब अपने टीचर से...

फूलों के गुलदस्‍ते के साथ पुतिन ने की जब अपने टीचर से मुलाकात, यूक्रेन युद्ध के बीच वीडियो हुआ वायरल

31
0

जिस महिला से पुतिन गले लग रहे हैं वो उनकी स्कूल टीचर हैं.रूस-यूक्रेन युद्ध और मिडिल ईस्‍ट क्राइसिस के बीच रूसी राष्‍ट्रपति ने ऐसा काम कर दिखाया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई.

अपनी टीचर से मिलने के लिए पुतिन ख़ुद अपनी कार चलाकर होटल पहुंचे और उन्होंने अपनी टीचर को डिनर के लिए क्रेमलिन का न्योता भी दिया.

रूस-यूक्रेन युद्ध और मिडिल ईस्‍ट क्राइसिस के बीच रूसी राष्‍ट्रपति ने ऐसा काम कर दिखाया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई. पिछले दिनों द्वितीय विश्‍व युद्ध में जीत के उपलक्ष्‍य में हर साल आयोजित होने वाले विक्‍ट्री ड्रे परेड आयोजन के दौरान राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने अपने बचपन की जर्मन टीचर को भी आमंत्रित किया था.

जब वो मॉस्‍को पहुंचीं तो पुतिन उनसे मिलने खुद पहुंचे. फूलों का गुलदस्‍ता देकर उनका स्‍वागत किया. गले मिले. उसके बाद खुद गाड़ी चलाकर क्रेमलिन में डिनर के लिए ले गए. बेहद बुजुर्ग हो चुकीं टीचर वेरा गुरेविच और उनके साथ आई फैमिली के मारे खुशी के आंसू आ गए.

ये वीडियो रूस ने 11 मई की शाम को जारी किया था.

कैज़ुअल कपड़ों में, हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए पुतिन अपनी स्कूल टीचर से गले मिलते हैं.

राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के मुताबिक, पुतिन ने अपनी स्कूल टीचर को 9 मई को रेड स्क्वायर में हुई दूसरे विश्व युद्ध की ‘विजय दिवस परेड’ के लिए मॉस्को बुलाया था.