Home देश अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का अचानक निधन, सामने आई ये...

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का अचानक निधन, सामने आई ये वजह

36
0

लखनऊ – प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अस्पताल पहुंचने तक उनके शरीर का रंग नीला पड़ चुका था, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्टमार्टम कराया गया

पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं साफ हुई मौत की वजह

सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद भी प्रतीक यादव की मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसी वजह से डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है ताकि आगे फॉरेंसिक जांच की जा सके। बताया जा रहा है कि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।

इस मामले में पुलिस भी पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रही है। पुलिस ने प्रतीक यादव के बेडरूम को सील कर दिया है। इसके अलावा उनका मोबाइल फोन और लैपटॉप भी कब्जे में लिया गया है ताकि हर पहलू की जांच की जा सके।

अखिलेश यादव ने कही कानूनी कार्रवाई की बात

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने भाई के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, उसे पूरी तरह से अपनाया जाएगा। वहीं राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के रिश्तों में थी खटास

बताया जा रहा है कि भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। दोनों के रिश्तों में तनाव की खबरें लंबे समय से सामने आ रही थीं। जनवरी महीने में प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक लेने की बात भी कही थी। प्रतीक रिश्तों को लेकर काफी टेंशन में बताए जा रहे थे।

अब प्रतीक यादव की अचानक मौत के बाद इन पारिवारिक विवादों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि पुलिस और परिवार की ओर से अभी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

 

 

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

प्रतीक यादव की मौत ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच पर टिकी हुई है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सके।