गरियाबंद – सुशासन तिहार में भाजपा सरकार के 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की पोल खुल गई ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि गरियाबंद जिले देवभोग के माडागांव के सुशासन तिहार में कमार परिवार ने प्रधानमंत्री आवास के लिए जिला पंचायत सी.ई.ओ. के पैर में गिर कर आवास की मांग किया।
यह घटना भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री आवास पर किये गये दावों की जमीनी हकीकत है विशेष पिछड़ी कमार जनजाति संरक्षित जनजाति है, इन्हें राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र कहा जाता है तथा सभी शासकीय योजनाओं के केंद्र बिंदु में इन्हें रखा जाता है जब कमार जनजाति का परिवार अपने प्रधानमंत्री आवास के लिए अधिकारी के सामने दंडवत होने को मजबूर है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास की क्या हकीकत होगी? यह घटना सरकार के लिए शर्मनाक है।
श्री ध्रुव ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री आवास केवल सरकारी विज्ञापनों और होर्डिंग में ही दिखते रहे है जमीनी हकीकत कुछ और ही है इससे ज्यादा दुर्भाग्यजनक और क्या होगा कि 18 लाख आवास के वादे के बाद कमार जनजाति के परिवार को अपने आवास के लिए अधिकारी के चरणों पर लोटना पड रहा है।






