गरियाबंद– देवभोग नगर में 11 मई दिन सोमवार से 17 मई तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन सरस्वती शिशुमंदिर के पास किया जायेगा इस आयोजन को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है जिसमें राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक आचार्य पंडित युवराज पाण्डेय द्वारा 11 मई से 17 मई तक श्रीमद भगवत कथा सुनाएंगे।
आयोजन स्थल पर प्रतिदिन हजारो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है जिसे देखते हुए भव्य तैयारी किया जा रहा है पंण्डित युवराज पाण्डेय लम्बे समय से पचरा गीत और अपनी भक्ती , कथा, गीत, संगीत और प्रवचन शैली के लिए लोकप्रिय है।






