Home छत्तीसगढ़ आजादी के बाद पहली बार ग्रामीणो से मुलाकात करने बिन्द्रानवागढ़ MLA मोटर...

आजादी के बाद पहली बार ग्रामीणो से मुलाकात करने बिन्द्रानवागढ़ MLA मोटर साइकिल से डुमरघाट पहुंचे

253
0

गरियाबंद – गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत बिहड़ वनांचल मे बसे ग्राम डुमरघाट मे नक्सली दहषत के चलते आज तक ब्लाॅक स्तर के अधिकारी भी कभी अपने नही रखे अब नक्सलमुक्त होने के बाद सड़क विहीन इस ग्राम मे आज बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव मोटर साइकिल चलाते हुए लगभग आना जाना 12 किमी दूरी तय कर पहुंचे। विधायक के अचानक डुमरघाट पहुंचने से ग्रामीण खुषी से गदगद हो उठे और फुलमाला तथा पीला चांवल का तिलक लगाकर परंपरा अनुसार स्वागत किया गया स्कूल के सामने पेड़ के नीचे चैपाल लगाकर विधायक ने ग्रामीणो की समस्याएं सुनी।

इस दौरान ग्रामीणो ने बताया गांव मे पहुंचने के लिए आज तक पक्की सड़क का निर्माण नही किया गया है जिसके कारण बारिष के दिनो मे चार पहिया वाहन गांव नही पहुंच पाता और गर्भवती माताओ तथा बीमारो को अस्पताल ले जाने के लिए कांवर का सहारा लेना पड़ता है कई बार समय पर अस्पताल नही पहुंच पाने के कारण ग्रामीणो की मौत भी हो चुकी है गांव मे आज तक बिजली नही लगा है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह जब बोईरगांव पहुंचे थे तो उन्होने 11 वर्ष पहले बिजली लगाने की घोषणा किया था लेकिन आज तक बिजली नही लग पाई ग्रामीण गल्लुराम कष्यप, रामेष्वर नेताम, बंषीराम कष्यप, जागेष्वर, अर्जुन नेताम, कुषल यादव, मानकी बाई, राजोबाई, सुकोबाई ने बताया चांवल, दाल राषन लेने के लिए पैदल 06 किमी दूर बरदुला जाना पड़ता है और फिर 06 किमी वापस आना पड़ता है 12 किमी पैदल चलने के बाद ग्रामीणो को चांवल दाल नसीब हो पाता है। महतारी वंदन केवाईसी के लिए ग्रामीण महिलाओ और माताओ को पैदल जाना पड़ रहा है क्योकि गांव मे आज तक मोबाइल का टावर नही लगाया गया है ग्रामीणो के द्वारा कई समस्याओ से विधायक जनक ध्रुव को अवगत कराया गया।

विधायक ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा मुझे ग्राम पंचायत बोईरगांव के आश्रित ग्राम डुमरघाट आने का सौभाग्य मिला यहां उन्होने रंगमंच निर्माण के लिए विधायक मद से राषि देने की घोषणा की साथ ही इस गांव मे बिजली पहुंचाने के अलावा सड़क निर्माण के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन करने की बात कही है।

इस मौके पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि सहदेव सांडे, गल्लु, बंषी कष्यप, भुनेष्वर मरकाम, संतोष यादव, गिरधारी कष्यप, दसरू जगत एवं बड़ी संख्या मे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मोटर साइकिल से ग्राम डुमरघाट पहुंचे। वही पुलिस बल भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रही।