Home देश अनुच्छेद 370 व 35a हटवा सकते है तो राम मंदिर भी बनवा...

अनुच्छेद 370 व 35a हटवा सकते है तो राम मंदिर भी बनवा सकते हैं- जगद्गुरु रामभद्राचार्य

27
0

चित्रकूट– अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इस बीच चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने बड़ा दावा किया है।सुप्रीम कोर्ट द्वारा देश में राम के वंशजों की मौजूदगी के मामले में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा महाराणा प्रताप ही राम के वंशज हैं।

मैं स्वयं राम जी के गुरुकुल का वशिष्ठ गोत्रीय ब्राम्हण हूँ। जगद्गुरु ने कहा हमारे पूर्वजों ने राम जी का नमक खाया है। हम राम जी का नमक खा रहे हैं। इस मुकदमे में राम जी नाबालिग हैं।

मैं उनका पक्ष दूंगा। जब हम तीन तलाक विधेयक पास करवा सकते है और अनुच्छेद 370 व 35a हटवा सकते है तो राम मंदिर भी बनवा सकते हैं।