Home देश राहुल गांधी के साथ शादी की अफवाहों पर फूटा कंगना रनौत का...

राहुल गांधी के साथ शादी की अफवाहों पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, फर्जी खबरें फैलाने वालों पर निकाली भड़ास

29
0

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें कंगना रनौत के नाम से एक फर्जी कमेंट लिखा है। इसमें एक्ट्रेस के नाम से दावा किया गया है, “अगर राहुल गांधी भाजपा से जुड़ते हैं तो मैं उनसे शादी करने को तैयार हूं।” इस वायरल पोस्ट पर कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह फर्जी दावे वाला पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, “यह फर्जी खबर बेहद घटिया है। राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई गरिमा नहीं बची है। इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों को ऐसी हरकतों पर शर्म आनी चाहिए।”