Home देश TVK प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से राजभवन में...

TVK प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से राजभवन में की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा पेश किया

39
0
तमिलनाडु में विजय की सरकार बनने जा रही है. विजय ने बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. गुरुवार को विजय सीएम पद की शपथ ले सकते हैं.

तमिलनाडु में विजय की सरकार बनना अब लगभग तय हो चुका है. एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को कांग्रेस समर्थन देने के लिए तैयार है. इसके बाद अब विजय भी एक्टिव हो गए हैं. उन्होंने बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. बताया जा रहा है कि गुरुवार को ही विजय की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है.

विजय ने मंगलवार को ही लोक भवन को एक ईमेल भेजकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था. इसमें उन्होंने बताया था कि उनके पास अपनी पार्टी के विधायकों का समर्थन है. उन्होंने बहुमत साबित करने का भी पूरा भरोसा जताया था. तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके ने 234 में से 108 सीटें हासिल की हैं.

न्यूज एजेंसी PTI ने टीवीके के एक सूत्र के हवाले से बताया है कि उन्होंने बुधवार को एक नया पत्र लिखा है और राज्यपाल से 7 मई को सुबह 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह करवाने का अनुरोध किया है.