गरियाबंद – गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप द्वारा लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर जहां एक ओर ग्रामीणो की समस्याओ के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है वही दूसरी ओर राज्य व केन्द्र सरकार के योजनाओ के बारे मे लोगो को बता कर ज्यादा से ज्यादा योजनाओ का लाभ दिलाया जा रहा है।
ग्राम मोगरओढ़ा भूमिपूजन कार्यक्रम मे पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष को अपने घर से बैठकर एक टक देखते एक बुढ़ी मां पर जैसे ही अध्यक्ष की नजर पड़ी उन्होने उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा तो बुढ़ी मां ने जिला पंचायत अध्यक्ष को गले से लगा लिया और उनके माथे को चूम लिया साथ ही उन्हे आशीर्वाद देने लगी।
ज्ञात हो कि जिला पंचायत के युवा अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप लगातार ग्रामीण क्षेत्रो मे पहुंचकर लोगो के घरो तक जाकर उनकी समस्याओ को जानते है और कई समस्याओ का तत्काल उच्च अधिकारियो से संपर्क कर समस्या समाधान करते है अपने अलग अंदाज से लोगो के बीच पहुंचकर समस्या समाधान करने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप इन दिनो पेयजल समस्या के समाधान के लिए कार्य कर रहे है।
उन्होने चर्चा मे बताया छत्तीसगढ़ और केन्द्र के भाजपा सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित किया जा रहा है अगर इन योजनाओ को जमीनी स्तर पर पहुंचाया जाये तो ज्यादा से ज्यादा लोगो को इसका लाभ मिलेगा और लोगो के जीवन स्तर मे बदलाव भी देखने को मिल रहा है महतारी वंदन योजना आज सरकार की काफी महत्वपूर्ण योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जिसका लाभ लगभग सभी गांव और अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रहा है।






