रायपुर – छत्तीसगढ़ के मौसम में लंबे समय से झुलसा रही गर्मी के बीच अब बदलाव साफ नजर आने लगा है। आसमान में छाए बादलों ने तापमान पर असर डालना शुरू कर दिया है और कई इलाकों में हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा, बिजली गिरने और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और आसपास बने चक्रवाती सिस्टम के कारण यह बदलाव हो रहा है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है।






