Home खेल रायपुर में IPL का रोमांच – टिकट बिक्री कल 3 मई से...

रायपुर में IPL का रोमांच – टिकट बिक्री कल 3 मई से शुरू, फैंस में जबरदस्त उत्साह

77
0

रायपुर – राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच होने जा रहा है। इसकी टिकट की बुकिंग कल यानि 3 मई से शुरू हो रही है। मैच के टिकट केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट shop.royalchallengr s.com/ticket और ऐप पर ही उपलब्ध होंगे। किसी अन्य वेबसाइट/ऐप से नकली टिकट न खरीदें।

बता दें कि 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। अब तक अपडेट के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।

2 हजार का हो सकता सबसे सस्ता टिकट

टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। सबसे सस्ती टिकट ₹2000 की होगी। इसके अलावा ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की कैटेगरी में होगी। इसके अलावा प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं। अब दर्शक खिलाड़ियों को बिना किसी रुकावट के और करीब से देख सकेंगे।

टिकट को लेकर फैंस में बढ़ा क्रेज

टिकट बिक्री की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर भी क्रिकेट प्रेमियों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कई फैंस इसे साल का सबसे बड़ा क्रिकेट मौका बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग टिकट पाने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।युवा दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद रायपुर में इतने बड़े स्तर के IPL मुकाबले आयोजित हो रहे हैं। उम्मीद है कि टिकट कुछ ही घंटों में तेजी से बिक सकते हैं।

स्टेडियम में उमड़ेगी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्रशासन और आयोजन समिति ने भी इन मैचों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। स्टेडियम में सुरक्षा, एंट्री गेट्स और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष योजना बनाई जा रही है ताकि दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो।संभावना है कि दोनों मुकाबलों में स्टेडियम पूरी तरह खचाखच भरा रहेगा, जिससे माहौल और भी रोमांचक बनने वाला है।