लखनऊ – रायपुर आ रहा इंडिगो विमान का गुरुवार, 30 अप्रैल को टेकऑफ के दौरान हादसे को शिकार होने से बच गया। विमान ने जैसे ही रनवे पर दौड़ना शुरू किया कि इसी दौरान वहां एक बंदर सामने आ गया। पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाए। जिससे विमान में सवार 135 यात्रियों की सांसें अटक गई। बताते हैं तत्काल प्लेन को टैक्सी-वे पर लाया गया। हालांकि, इसके बाद फ्लाइट सवा घंटे देरी से रवाना हुई। विमान 135 यात्री सवार थे। इनमें आधे यात्री रायपुर के शामिल थे।
बड़े झटके के साथ रनवे पर रुका प्लेन
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह 8.55 बजे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई 6521) के साथ हुई। विमान उड़ान भरने के लिए रनवे पर कुछ दूरी तय कर चुका था।
इसी दौरान रनवे पर एक बंदर दिखाई दिया।
पायलट की सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इससे यात्रियों को बड़ा झटका लगा, कुछ देर के लिए यात्री घबरा गए, लेकिन तत्काल सभी यात्रियों को अपडेट किया गया और वजह बताई। जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बड़े झटके के साथ रूका प्लेन

रायपुर के लिए 1 घंटा 10 मिनट देरी से चली
इस घटना के कारण फ्लाइट करीब एक घंटा 10 मिनट लेट हुई। इसके बाद विमान ने सुबह 10.05 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरी।
फॉलो मी वाहन के कर्मियों ने भगाया बंदर
घटना से एयरपोर्ट प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात ‘फॉलो मी’ वाहन के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बंदर को रनवे से भगाया। नागरिक उड्डयन विभाग ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।उन्होंने लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन से इस पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है